हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस व एस.ओ.जी. टीम ने संयुक्त रुप से शातिर चोरों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस एक दस हजार रुपए के ईनामी बदमाश सहित तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर, इंवर्टर, बैटरी, तीन तमंचे, कारतूस व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।
जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना बाबूगढ़ पुलिस और एस.ओ.जी. टीम ने शातिर चोरों के गिरोह के सरगना व दस हजार रुपए के इनामी बदमाश इरफान व उसके दो साथियों अनीस व शकील को गिरफ्तार किया है। तीनों बदमाशों जनपद मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के है। तीनों गुंडों पर विभिन्न थानों के अंतर्गत दर्जनों मुकद्दमे दर्ज है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बंद मकानों के ताले चटका कर नकदी व जेवर उड़ा लेते थे।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि पकड़े गए शातिर बदमाशों ने उन सुनारों के नाम भी बता दिए है जिनके ठिकानों पर बदमाश चोरी के जेवर बेचते थे। आरोपी सुनारों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करेगी।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342

































