हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : थाना हापुड़ देहात पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कार, दस पेटी शराब, यूरिया आदि बरामद किया है।
हापुड़ देहात पुलिस ततारपुर अंडरपास पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी कि पुलिस ने एक कार को रुकने का इशारा किया, तो कार सवार पुलिस को देखते ही भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर कार को पकड़ा ओर उसमें सवार तीन लोगों को दबोच लिया। पकड़े गए लोगों में गांव कनिया का कुख्यात शराब तस्कर अजय, बिहार का राजीव व सिम्भावली के गांव राजपुर का जफर है। पुलिस ने कार को जब्त कर 12 पेटी अवैध शराब, यूरिया बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि गांव कनिया के विक्रम का बेटा अजय पांच बार शराब के धंधे के आरोप में पकड़ा जा चुका है। अजय न्यायालय से अग्रिम जमानत लेकर फरार चल रहा था।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099






























