👁 0 views Views
नाबालिग के साथ रेप के मामले में तीन गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी वरुण मिश्रा के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू की। साथ ही पीड़िता का मेडिकल भी कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457





























