ऑन डिमांड अवैध हथियार सप्लाई करने वाले तीन दबोचे, 8 तमंचे, दो पिस्टल समेत दो वाहन बरामद










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन तस्करों को पकड़ा है जो अवैध तमंचे को पांच से सात हजार रुपए और अवैध पिस्टल को पचास हजार से एक लाख रुपए में बेच रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों से दो अवैध पिस्टल मय मैगजीन, आठ अवैध तमंचे, बाइक और स्कूटी भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जिन पर पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम खिजर उर्फ मोनू पुत्र मुस्तकीम निवासी करीमनगर मेरठ, जमशेद पुत्र इदरीश निवासी न्यू इस्लाम नगर मेरठ तथा नौखैज पुत्र नईम निवासी दरियागंज मेरठ को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ पुलिस मंगलवार को बछलौता नहर पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी बीच उसका सामना अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के सदस्यों से हुआ जिन्हें पुलिस ने चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल तथा 8 तमंचे, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी बरामद की है। गिरफ्तार किए गए मोनू के खिलाफ चार मुकदमे, जमशेद के खिलाफ दो तथा नौखैज के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी कहां से इन हत्यारों को खरीदते थे और अब तक कितने लोगों को इन्होंने यह हथियार अवैध रूप से बेचे हैं। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आर्थिक मुनाफा कमाने के लालच में वह इस अवैध धंधे को कर रहे थे जो कि अवैध शस्त्रों को डिमांड मिलने पर सप्लाई करते थे।

SPECIAL OFFER: BRIDAL MAKEUP पैकेज की शुरुआत मात्र 10 हजार रुपए से: 8923868646







Related Posts

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…

Read more

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी
error: Content is protected !!