
👁 0 views Views
धौलाना इलाके में भ्रामक पोस्टर लगाने पर तीन दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): धौलाना इलाके में भ्रामक पोस्टर लगाकर शांति भंग करने प्रयास के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ गये।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए विवादित व भ्रामक पोस्टर लगाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी थाना मसूरी के गांव ढबारसी का सद्दाम, धौलाना के देहरा के अरमान व फिरोज है।पुलिस ने तीनो को जेल भेज दिया है।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601

































