👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के एक मकान में अवैध रूप से मवेशी का वध करके मांस बेचने के आरोप में मौके से चार आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने तीन छुरी बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि एक सूचना मिली थी कि देहली गेट के एक असरदार नेता के घर में मवेशी का वध किया जा रहा है। सूचना पर दरोगा अनुराधा चौधरी की अगुवाई में पुलिस दल ने छापा मारा और गृहस्वामी को दो बेटों जमशेद व दिलशाद तथा इमाम व शमशाद को दबोच लिया। पुलिस ने तीन छुरी भी बरामद की है। पुलिस ने भादवि की धारा 429 तथा 3/11 पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी मकान में चोरी छिपे पशु वध करके उसका मांस बेचते थे।
वाहनों में जीपीएस न होना चोरों के लिए फायदेमंद सौदा, लगवाने के कॉल करें: 8979003261


























