हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली पुलिस ने लूट की फर्जी सूचना देने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरअसल गुरुवार की रात को एक युवक ने बंगोली ठेके के पास 20 हजार रुपए की लूट की सूचना 112 डायल पर दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो सूचना फर्जी पाई गई। मामला मार पिटाई का निकला। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने गांव बंगोली के रहने वाले विजय भारती, अनुज और बाबूगढ़ के उदयपुर के रहने वाले दीपक पर शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की। इसके अलावा सिंभावली के गांव सहसपुर के रहने वाले रूप कुमार, विक्रांत, भोवापुर के बुद्ध प्रकाश और गांव बक्सर के नफीस पर भी शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

IIEM Group of Institutions || For Admission Call @ 9837791132

































