हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): आबकारी टीम ने चैकिंग के दौरान तीन शराब तस्करों को पकड़ लिया और उनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद की है।गोपाल जी श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -1 व विकास कुमार सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -2 धौलाना मय आबकारी स्टाफ द्वारा गुरुवार को ततारपुर बाईपास के पास पेट्रोल पंप पर निकट थाना हापुड़ देहात दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। मारुति ऑल्टो कार संख्या UP15-AM-6968 की चेकिंग करते समय उसमें GOA spirit of moment ब्रांड फॉर सेल इन दिल्ली की 192 पव्वा व 24 बोतल बडवाइजर बियर फॉर सेल इन दिल्ली पाई गई । अभियुक्त 1.अमित पुत्र सुंदर सिंह निवासी ग्राम धनोटा थाना खरखोदा जिला मेरठ 2. अमरीश पुत्र विजय पाल ग्राम धनोटा थाना खरखोदा जिला मेरठ 3. अमित पुत्र निर्मल ग्राम धनोटा थाना खरखोदा जिला मेरठ को धारा 60,63/72 आबकारी अधिनियम मे थाना हापुड़ देहात में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।आबकारी टीम का यह अभियान जारी रहेगा।




























