हापुड़, सीमन/पुलकित (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के दो लोगों समेत गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि तीनों अभियुक्तों के कवि नगर में 17 अगस्त को हुई डकैती से तार जुड़े हैं जिनके कब्जे से लूटे गए डेढ़ लाख रुपए, घटना में इस्तेमाल एक तमंचा एक जिंदा कारतूस पॉइंट 315 बोर नाजायज बरामद हुआ है।
बता दें कि जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव दस्तोई के गौरव चौधरी पुत्र अशोक सिंह, जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी के मोहल्ला शक्ति ठाकुर पुत्र कृपाल सिंह तथा जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली नगर के गंगापुरा के नवीन गौतम पुत्र बलिराम को गाजियाबाद पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। गौरव के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर मेय एक जिंदा कारतूस और 90,000 बरामद हुए हैं, वहीं शक्ति ठाकुर से 60,000 बरामद किए गए हैं। बता दें कि 17 अगस्त को जनपद गाजियाबाद के थाना कवि नगर क्षेत्र के आरडीसी राज नगर में एक डकैती हुई थी जिसके तार इन तीनों से जुड़े हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। बता दें कि अभियुक्त शक्ति ठाकुर पर कुल 3 मुकदमे दर्ज हैं, गौरव पर दो और नवीन गौतम पर एक मुकदमा दर्ज है।
GPS से रखें अपने वाहन पर नजर: 8979003261, 8126293996



























