हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के मोहल्ला आदर्श नगर में रहने वाले एक व्यक्ति ने पूर्व सभासद और समाजवादी पार्टी के नेता पर निकाय चुनाव में सपा का टिकट दिलाने की एवज में साढ़े तीन लाख रूपए हड़पने का आरोप लगाया है। मोहल्ला आदर्श नगर के रहने वाले लोकेंद्र कुमार ने मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
लोकेंद्र का आरोप है कि पूर्व सभासद ने उनसे समाजवादी पार्टी का टिकट दिलाने के बदले पार्टी फंड के नाम पर डेढ़ लाख रुपए ले लिए थे। इसके बाद वह वापस आया और मुस्लिम वोट दिलाने की बात कह कर दो लाख रुपए फिर से हड़प लिए। आरोप है कि पीड़ित को टिकट नहीं मिला और पार्टी फंड में आरोपी ने महज 11 सो रुपए की रसीद कटवाई। पीड़ित ने मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


























