हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): प्रतिबंधित चीनी मांझा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चौथे दिन ही सिस्टम की नींद टूट गई। एसडीएम भारी पुलिस बल के साथ सड़क पर उतरे। पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझा को बेचने वाले 3 दुकान पर छापेमारी के दौरान विशेष विरोध करने पर गिरफ्तार कर लिया, जबकि भारी मात्रा में चीनी मांझा बरामद करके कई निर्दोषों के जीवन को भी बचाया। इसी दौरान एसडीएम ने चार दुकानों को सील भी कराया है। पुलिस प्रशासन में एक पुरानी कहावत होती है जब तक इन्हें कोई जगाए नहीं तो अफसर आराम से काम करते रहते हैं यही हाल प्रतिबंधित चीनी मांझा को लेकर हो गया था। शहर में धड़ल्ले से चीनी मांझा खरीद-फरोख्त हो रही थी। पुलिस प्रशासन व अफसर इससे अनजान बने हुए थे। चीनी वैसे द्वारा चीनी मांजे से आए दिन पक्षी भी घायल हो रहे थे, कई पक्षियों की तो मौत भी हो गई थी। बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर सत्य प्रकाश भारी पुलिस बल के साथ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी की टीम ने एक झटके से प्रतिबंधित मांझा का धंधा करने वालों के पास पहुंचे। सबसे पहले मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास मांझा बेचने वाले एक दुकानदार को पकड़ लिया उसकी दुकान को सील कर दिया। इसके बाद पुराना बाजार की दो दुकानें और एक दुकान पीरबाहूद्दीन मोहल्ले में सील की। वहीं कार्रवाई का विरोध करने वाले तीन दुकानदारों को पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस मौ. तारिक निवासी पीरबाहुद्दीन, शिवा सक्सेना निवासी मेरठ गेट, नितिन निवासी मौहल्ला तगासराय को विरोध करने पर हिरासत मे लिया है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941


























