हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पीड़िता पर तेजाब डाल कर हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे ने बताया कि मामले में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि तीन नवंबर को चाचा भतीजी बाजार में खरीदारी के लिए गए थे। इस दौरान एक युवक वहां पहुंचा और अश्लील फब्तियां कसने लगा। इसी बीच उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने भतीजी पर तेजाब डाल कर हत्या की धमकी दी और आरोपी वहां से फरार हो गया। देर रात करीब 10:00 बजे आरोपी अपने पक्ष के लोगों के साथ पीड़ित के घर घुस गया और विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित और उसके स्वजन पर धारदार हथियार से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस दौरान चाचा भतीजी घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गंजापन व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें : 9719123457 पर





























