टोल टैक्स मांगने पर दी टोल को आग लगाने की धमकी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र की बुलंदशहर रोड पर स्थित कुराना टोल प्लाजा पर एक टोल कर्मी को टोल टैक्स मांगना भारी पड़ गया. टोल टैक्स संचालक का आरोप है कि इंडियन ढाबे के संचालक ने टोल टैक्स मांगने पर टोल कर्मी के साथ अभद्रता की और टोल को आग लगाने की धमकी दे दी. पुलिस ने ढाबे संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. ढाबे संचालक का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह टोल कर्मी के साथ अभद्रता कर रहा है.
मामला मंगलवार का है जब बुलंदशहर रोड पर स्थित कुराना टोल प्लाजा पर इंडियन ढाबा संचालक की गाड़ी को जब टोल टैक्स कर्मियों ने रोका तो संचालक आग बबूला हो गया. टोल मांगने पर टोल कर्मचारी के साथ गाली गलौज की व मार पिटाई कर टोल को आग लगाने की धमकी दे दी. बृजघाट निवासी ढोल संचालक संदीप शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने ढाबे के संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

एलर्जी, चर्म रोग व झड़ते बालों की समस्याओं के लिए सम्पर्क करें: 9837509509







Related Posts

बाबूगढ़ में विशाल हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में हिंदू सम्मेलन समिति द्वारा 8 फरवरी को विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा…

Read more

हापुड जनपद में एक सौ टी 0बी0 एवम् कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे

🔊 Listen to this हापुड़, सूवि(ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश शासनादेश के अनुपालन में जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के कुशल निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बाबूगढ़ में विशाल हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को

बाबूगढ़ में विशाल हिंदू सम्मेलन 8 फरवरी को

हापुड जनपद में एक सौ टी 0बी0 एवम् कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे

हापुड जनपद में एक सौ टी 0बी0 एवम् कैंसर स्क्रीनिंग शिविर लगाए जाएंगे

दिगम्बर जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज 11 फरवरी को हापुड आएगे

दिगम्बर जैन मुनि आचार्य नमोस्तु सागर जी महाराज 11 फरवरी को हापुड आएगे

पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर (यथास्थिति) की मृत्यु हो जाने पर सूचना तत्काल कोषागार कार्यालय को दे

पेंशनर / पारिवारिक पेंशनर (यथास्थिति) की मृत्यु हो जाने पर सूचना तत्काल कोषागार कार्यालय को दे

रीता हत्याकांड: खर्चे से परेशान पति ने दो दोस्तों संग की थी अपनी पत्नी की हत्या

रीता हत्याकांड: खर्चे से परेशान पति ने दो दोस्तों संग की थी अपनी पत्नी की हत्या

हापुड़: श्री बालाजी धाम पहुंचे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज

हापुड़: श्री बालाजी धाम पहुंचे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास जी महाराज
error: Content is protected !!