👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव प्रधान देवेंद्र सिंह को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार युवक एक गाने पर नृत्य कर रहे हैं और उस दौरान पास में एक चिता जल रही है। वीडियो में लिखा हुआ है कि हम प्रधान को मार देंगे और प्रधान का नाम देवेंद्र सिंह है। पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं। सोमवार को पीड़ित प्रधान थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600




























