हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत जनपद हापुड़ की पुलिस महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को जागरुक करने में जुटी है। यह अभियान प्रतिदिन चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जनपद के थानों की एंटी रोमियों टीम थानों से निकल कर सड़क पर उतरती है और स्कूल, कालेजों, चौराहों तथा गांवों में जाकर नारी सशक्तिकरण हेतु केंद्र व प्रदेश की योजनाओं से अवगत कराया जाता है और महिलाओं व छात्राओं तथा बालिकाओं को सुरक्षा हेतु हेल्पलाइनों की जानकारी दी जाती है। एंटी रोमियों टीम ने इश्तहार भी वितरित किए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि जनपद की पुलिस महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह कृत संकल्प है और गुंडों को सबक सीखाया जा रहा है।
बच्चों के दांतों में सड़न हैं तो अभी डेंटिस्ट से संपर्क करें: 7668219093




























