हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में 100 ऐसे लोगों की जांच होगी जो जिले में सबसे ज्यादा डीएपी खरीदते हैं। साथ ही अन्य राज्यों को बिक्री करने वाले उर्वरक वेबसाइट की भी जांच की जाएगी। आपको बता दें कि डीएपी खाद की कालाबाजारी को रोकने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। कालाबाजारी की आशंका के चलते प्रदेश सरकार ने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में सर्वाधिक डीएपी खाद खरीदने वाले 100 लोगों का सत्यापन किया जाए। इसी तरह अंतरराज्यीय सीमा वाले जिलों से अन्य राज्यों को बिक्री करने वाले उर्वरक वेबसाइट की भी जांच की जाएगी। डीएपी खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
आपको बता दें कि नकली खाद और ब्लैक मार्केटिंग का धंधा जोरों पर है। हाल ही में बुलंदशहर में नकली डीएपी बरामद हुई थी जिस की सप्लाई हापुड़ से की गई थी।
CALL TANARA DESIGNS FOR INTERIORS, FURNITURE, DECOR @ 7457852854

























