
सहकारी समिति के घोटाले के दोषी को बख्शा न जाए
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष पवन हूण गुर्जर के नेतृत्व में गुरुवार को हापुड़ गन्ना समिति में हुए करोडो रूपए के घोटाले के संबंध में अपर जिलाधिकारी से मिला और माःग की कि 1.जिन बाउचरों से फर्जीवाड़ा हुआ उन पर दो अधिकारियों के हस्ताक्षर होते हैं व बैंक खाते पर अधिकारी का अलर्ट मैसेज भी लगा होता है, साथ में हर तीसरे महीने में एक निरीक्षण गन्ना जिलाधिकारी का भी होता है प्रत्येक तीन माह पश्चात समिति के निरीक्षण किए जाते हैं, जबकि सारे निरिक्षणों में समिति के बैंक खातों में कितनी जमा धन राशि एवं किसानों के खाते में भेजे गए गन्ना भुगतान के वाउचर चेक किए जाते हैं, जिनको प्रत्येक निरीक्षण में गन्ना जिलाधिकारी के द्वारा चेक किया गया है, जोकि किसानों के अंशदान की धनराशि है
2.जिला गन्ना अधिकारी हापुड़ श्रीमती सना आफरीन के बारे में बताया गया कि समिति के लेखाकार एवं सचिव को अपने कार्यालय में बुलाकर रजिस्टर एवं वाउचरों का मिलान करती थी उसके बाद समिति बाबू एवं सचिव के द्वारा रजिस्टर पर बताई गई जगह पर अपने हस्ताक्षर करती थी, जिसका वर्तमान में जीता जागता उदाहरण 29-04-2025 को धौलाना गन्ना समिति का निरीक्षण समिति में ना जाकर अपने कार्यालय में बैठकर ही किया गया।
किसानो का कहना है कि घोटाले की निष्पक्ष जांच की जाए और घोटालेबाज अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ में राजेंद्र डागर, कटार सिंह, रवि भाटी, मोनू त्यागी, महेंद्र त्यागी, सर्वेश त्यागी, मनोज तोमर आदि थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























