हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ नगर पालिका परिषद का विवादों से पुराना नाता है। एक बार फिर नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती है। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क बनाया रहा है। कुछ पेड़ों को नगर पालिका के अधिकारियों ने वन विभाग की अनुमति के बिना ही काट दिया। किसी ने मामले की शिकायत विभाग से कर दी जिसके बाद शुक्रवार को मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की और कटे हुए पेड़ों को अपने कब्जे में ले लिया।
एक तरफ नगर पालिका परिषद हापुड़ की गढ़ रोड पर अटल गौरव पार्क बना रहा है जहां पर ओपन जिम, ट्रैक आदि की व्यवस्था की जाएगी लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने यहां लापरवाही दिखाते हुए वन विभाग की अनुमति के बिना ही पेड़ों को काट दिया। सूचना मिलने पर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने जांच शुरू कर दी। कटे हुए पेड़ों को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है।

ये भी पढ़ें: अटल गौरव पार्क में अवैध कब्जा
हापुड़ में अब घर बैठे मंगवाए कुल्हड़ पिज़्ज़ा: 8979755041

























