👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है. पिछले वर्ष की तुलना में इस साल तापमान सात डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है. बता दें कि गत वर्ष सात से 14 जून तक अधिकतम तापमान 37 से 38 डिग्री तक रहा लेकिन इस वर्ष यह आंकड़ा सात डिग्री बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मंगलवार को भी चिलचिलाती गर्मी से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा. लू के थपेड़ों ने लोगों का सड़क पर निकलना मुश्किल कर दिया है. उल्टी, दस्त, पेट दर्द, फूड प्वाइजनिंग की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं. ऐसे में लोग डायरिया, हैजा, बुखार से परेशान हो रहे हैं. पिछले साल से औसतन सात डिग्री अधिक तापमान होना एक चिंता का विषय है.
पनीर मात्र 260 रुपए किलो : 9870723581





























