
लोगों की आंखों में निर्माण सामग्री झोंकती यह ट्रैक्टर ट्रॉली
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में निर्माण सामग्री का परिवहन नियमों के विपरीत हो रहा है। ऐसे में निर्माण सामग्री लेकर जा रहे हैं वाहनों के पीछे चलने वाले दो पहिया वाहन सवारों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है जिनकी आँखों में यह निर्माण सामग्री उड़कर चली जाती है। ऐसे में हादसे की भी प्रबल संभावना बनी हुई है। परिवहन करने वालों ने ट्रैक्टर ट्राली में लदे निर्माण सामग्री के कट्टों पर आधा तिरपाल ढका है। बारिश से बचने के लिए यह कदम उठाया गया है लेकिन शेष कट्टे ढ़के न होने की वजह से लोगों की आंखों में निर्माण सामग्री जा रही है। ऐसे में कभी भी वाहन अनियंत्रित हो सकता है जिससे हादसे की संभावना बन सकती है। लोगों ने मामले में नियमों के विपरीत निर्माण सामग्री का परिवहन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। निर्माण सामग्री का इस तरह से परिवहन होना प्रदूषण को भी बढ़ावा देता है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241

























