इस बार 400 पारः केबिनेट मंत्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का गुरुवार को निजामपुर के पास जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने अन्य कार्यकर्ताओं के साथ पटका पहना कर स्वागत किया। प्रदेश मंत्री गाजियाबाद से अमरोहा जा रहे थे।
उत्तर प्रदेश के केबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लोकसभा चुनाव फतह करने के लिए जी जान से जुट जाएं और इस बार 400 सौ पार करेंगे। गठबंधन में सीटों को लेकर द्वन्द छिड़ा है और पूरी तरह बिखरा है। लोकसभा चुनाव में विपक्ष का सफाया होना तय है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, डा.पायल गुप्ता, पवन गर्ग, सुयश वशिष्ठ सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।
अपनी दुकान, स्कूल, फैक्ट्री, की Website & App बनवाने के लिए या अपना बिज़नेस ऑफलाइन से ऑनलाइन करने के लिए संपर्क करें Mob – 9105245101


































