
यह योगी की पुलिस है,15 वाहन स्वामियों को मिले चोरी गये वाहन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com ):उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड के विभिन्न थानो की पुलिस ने 24 घण्टे के अभियान के दौरान चोरी की 14 मोटर साइकिल व एक कार को बरामद कर शुक्रवार को वाहन स्वामियों के सुपुर्द किया।वाहन पाकर मालिकों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।
अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन,पुलिस उपमहानिरीक्षक, मेरठ परिक्षेत्र के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में जनपदीय पुलिस ने अथक प्रयास कर जनपद के विभिन्न स्थानों से चोरी हुई 14 मोटर साइकिल व 01 कार (कुल-15 वाहन) बरामद कर वाहन स्वामियों के सुपुर्द कर दिया।
चोरी गये वाहनों को पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे जिनके द्वारा हापुड़ पुलिस का आभार प्रकट करते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।बता दे कि इससे पहले पुलिस करीब 40 लाख रुपए मूल्य के चोरी गये मोबाइल वापिस दिला चुकी है।
सेनेटरी से जुड़ा सारा सामान खरीदने के लिए पहुंचे श्री महालक्ष्मी ट्रेडर्स के यहां: 7668389606

































