
जनवरी 2024 से सालासर फैक्ट्री में यह तीसरा हादसा, फिर हुई मजदूर की मौत
हापुड़, सीमन /रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा की पिलखुवा धौलाना रोड पर स्थित सालासर फैक्ट्री में बुधवार की देर शाम हुए हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि तीन इस दौरान तीन मज़दूर गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में लोहे का गर्डर क्रेन से छूटकर गिर गया जिसके कारण यह हादसा हुआ। इसी सालासर फैक्ट्री में अक्सर हादसे होते रहते हैं। जुलाई के महीने में भी टीन शेड गिर गया था जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी। इसके अलावा सात जनवरी 2024 को फैक्ट्री में बिहार के एक मजदूर की भट्टे में पैर फिसलने से जिंदा जलकर मृत्यु हो गई थी। अब एक और हादसे ने पुराने जख्मों को फिर से ताजा कर दिया है।
मोबाइल टावर के बनता है पार्ट:
सालासर कंपनी में मोबाइल टावर का पार्ट बनाने का कार्य होता है। मामला बुधवार की देर शाम का है जब यहां मजदूर काम कर रहे थे। क्रेन के माध्यम से एक गर्डर को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था। तभी गर्डर क्रेन की पकड़ से छूटकर नीचे आ गिरा जिसके कारण वहां काम कर रहे 60 वर्षीय विजय शर्मा निवासी बागपत की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि गाज़ियाबाद के मुरादनगर के 23 वर्षीय फैसल, उसका छोटा भाई 21 वर्षीय शादाब, अजहर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालातों का संभाला।
पहले भी हुए हैं हादसे:
बता दें कि 6 जुलाई 2025 को सालासर कंपनी में टीन शेड गिरने की वजह से एक मजदूर की मौत हो गई थी जबकि चार मजदूर घायल हो गए थे। मामले में लापरवाही सामने आने पर फैक्ट्री के मालिक, मैनेजर व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसी के साथ-साथ जनवरी 2024 को फैक्ट्री में बिहार के सारण जिले के मुबारकपुर निवासी संजीत मांझी की भट्टी में पैर फिसलने से जिंदा जलकर मौत हो गई थी।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066
































