इस घटना से विधायक विजयपाल की दावेदारी को खतरा!










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : अगले वर्ष उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में टिकट की दौड़ में कई हुक्मरान शामिल है। हापुड़ विधानसभा सीट की बात करें तो यह आरक्षित सीट है। यहां से मौजूदा विधायक भाजपा के विजयपाल आढ़ती हैं लेकिन विजयपाल आढ़ती के साथ इस वर्ष कुछ ऐसा हुआ जिससे उन्हें पुनः टिकट मिलने में समस्या हो सकती है। यह अड़चन 12 अप्रैल को हुई एक घटना की वजह से आ सकती है।
बता दें इसी वर्ष 12 अप्रैल को विधायक विजयपाल आढ़ती की मौजूदगी में उनके गनर और एक समर्थक ने गढ़ रोड पर स्थित पेट्रोल पंप कर्मचारी को जमकर पीटा था। विधायक साहब के गनर और समर्थक ने सोचे समझे बिना पेट्रोल पंप कर्मी रोहित पर लात घूसों की बरसात कर दी थी जिससे विधायक की पूरे शहर में किरकिरी हुई थी। विपक्षी पार्टियों ने भी विधायक की मौजूदगी में उनके गदर द्वारा की गई इस हरकत पर विरोध जताया था। वहीं 24 सितंबर को विधायक की एक वीडियो वायरल हुई। इसमें विधायक साहब के घर के पास पानी भर गया और विधायक की किसी ने पानी के बीच खड़े होने की वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद भी सोशल मीडिया पर विधायक की जमकर किरकिरी हुई थी। पेट्रोल पंप कर्मी के साथ हुई मारपीटाई से विधायक साहब के टिकट पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!