👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की सड़कों पर यमदूत मंडरा रहे हैं जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। गढ़ रोड पर स्थित श्रीराम मंदिर के पास की इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मयूरी कभी भी सड़क हादसे का कारण बन सकती है। यह वीडियो बुधवार की है जहां एलएन रोड से गढ़ रोड पर आ रही एक मयूरी पर इस कदर बल्लियां लदी हैं जिनसे कभी भी दुर्घटना हो सकती है। लोगों का कहना है कि मयूरी का इस तरह इस्तेमाल करना जानलेवा साबित हो सकता है। पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।





























