👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में आयोजित एक समारोह में जनपद के जागरूक कालर गांव महमूदपुर के अनुज कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
नौजवान ग्रामीण अनुज कुमार तेवतिया ने यूपी-112 पर कॉल करके यह जानकारी दी कि एक महिला नहर में कूदकर जान देने जा रही है और पीआरवी की मदद से महिला को बचा लिया गया। मुसीबत के समय दूसरे के लिए यू.पी.-112 की सहायता लेने वाले अनुज कुमार तेवतिया को, जो एक जागरूक कालर हैं, एडीजी 112 श्री अशोक कुमार सिंह की ओर से सम्मान स्वरुप प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
GPS से रखें अपने वाहन पर नजर: 8979003261, 8126293996

Food Hub Independence Day offer: Get 10% off on all items




























