हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री बालाजी महाराज सेवा समिति के तत्वाधान में बालाजी महाराज का तृतीय छठी महोत्सव भव्य कीर्तन के साथ धूमधाम से मनाया गया। संकीर्तन में क्षेत्र वासियों के साथ अन्य जनपदों से भक्तों ने सह परिवार उपस्थित होकर कीर्तन का आनंद लिया।
कीर्तन में सभी भक्त भजन गायको के भजनों पर जमकर नृत्य करते हुए दिखाई दिए। भजनों की मस्ती में धर्म प्रेमी देर रात तक भजनों का आनंद लेते हुए पंडाल में बैठे रहे।
लाला गंगा साहय की धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम श्री बालाजी महाराज की भव्य छठी उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक धर्मेश तोमर व पूर्व मंत्री मदन चौहान, लज्जा रानी गर्ग महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के साथ आए अतिथियों का श्री बालाजी महाराज सेवा समिति के संस्थापक दिनेश कुमार गोयल ने बाबा के दरबार में फूल माला व पटका पहनकर स्वागत सम्मान किया।
पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि इतने बड़े सुंदर विशाल कार्यक्रम को देखते हुए संस्था को बहुत-बहुत बधाई दी है और आगे भी ऐसे कार्यक्रम में भक्तों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए जिससे भक्तों का कल्याण हो सके।
सर्वप्रथम भजन गायक सचिन शर्मा ने गणेश वंदना गुरु वंदना द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ किया। नरेश सैनी फरीदाबाद ने बाबा को समर्पित एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर पंडाल में उपस्थित महिलाओं व भक्तों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया।
बिजनौर से पधारी भजन गायिका आकांक्षा मित्तल ने बाबा के एक से सुंदर एक भजन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाते हुए एक अलग हटकर प्रस्तुति कर भजन करते हुए बाबा का गुणगान किया। आयोजन संस्था के सदस्य सुनील गर्ग अनुज मित्तल मोहित गुप्ता मनोज मित्तल अनुज गर्ग आदि बाबा के भक्त उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010


























