हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में चोरों ने बीती रात दो खंभे उखाड़ कर चुरा लिए जिसके बाद सोमवार की सुबह ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खम्भे गायब देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने 112 कॉल कर पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने जांच शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव औरंगाबाद में ट्यूबेल को शिफ्ट किया जा रहा है जहां हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में लाइन भी बिछाई जानी है जिसके चलते खम्भे लगाए गए थे। गांव में करण सिंह पुत्र शीशपाल सिंह का ट्यूबवेल कनेक्शन है। रविवार की रात चोर किसी समय जंगलों में पहुंचे और करण सिंह के खेतों के पास लगे खंभे उखाड़ कर ले गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:






























