👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में पेड़ चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से चोर सफेदे के पेड़ चोरी कर ले गए। किसान धर्मेंद्र ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
किसान धर्मेंद्र ने बताया कि गांव बदरखा में उसके खेत हैं जहां उसने 10 साल पहले 13 सफेदे के पेड़ लगाए थे। देर रात किसी समय चोर आए और पेड़ों को चोरी कर ले गए। पीड़ित धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065

































