VIDEO: तीन घरों को बनाया चोरों ने निशाना, लाखों की चोरी को दिया अंजाम










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों ने अब सोमवार की देर रात बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर तथा अलीपुर में धावा बोला है जहां चोरों ने तांडव मचाते हुए लाखों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोर घरों में रखी नकदी, सोने-चांदी के जेवरातों को चुरा कर ले गए।
आपको बता दें कि गांव अलीपुर में रात करीब एक बजे रणवीर सिंह के मकान में चोरों ने धावा बोला। रणवीर सिंह की बेटी ने दो संदिग्धों को घर से भागते हुए देखा। परिजनों का कहना है कि चोरों ने नकदी और जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया।
वहीं आपको बता दें कि तीन चोरों ने गांव रसूलपुर में भी दो मकानों को अपना निशाना बनाया जहां करीब 69 हजार रुपए की नकदी और कई तोले सोना लेकर चोर फरार हो गए। चोरों ने सोमवार की देर रात प्रिंस पुत्र राजवीर सिंह तथा गीतम के यहां चोरी को अंजाम दिया जहां प्रिंस के यहां से चोर 34,000 की नकदी, सोने चांदी के जेवरात तथा गीतम के मकान से 35,000 की नकदी समेत छह तोले सोने पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों की तलाश में जुट गई। चोरी की घटना से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।








Related Posts

एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। कोहरे और धुंध के कारण 1 दिसंबर से निरस्त चल रही मेमू,…

Read more

हापुड़ में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने रात की गश्त

🔊 Listen to this हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में आगामी त्यौहार रमजान आदि सकुशल सम्पन्न कराने व अपराध नियंत्रण, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

एक मार्च से पटरी पर लौटेगी मेमू व बरेली-दिल्ली पेसेंजर ट्रेन

हापुड़ में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने रात की गश्त

हापुड़ में शांति व्यवस्था हेतु पुलिस ने रात की गश्त

मल्टी यूटिलिटी व्हीकल को जनपद न्यायाधीश ने रवाना किया

मल्टी यूटिलिटी व्हीकल को जनपद न्यायाधीश ने रवाना किया

अदालत में तारीख पर हाजिर नहीं हुए पुलिस ने भेजा जेल

अदालत में तारीख पर हाजिर नहीं हुए पुलिस ने भेजा जेल

वृध्द ने नाबालिग से किया रेप,अब गया जेल

वृध्द ने नाबालिग से किया रेप,अब गया जेल

सिंभावली शुगर मिल ने वर्तमान सत्र का भुगतान किया शुरू

सिंभावली शुगर मिल ने वर्तमान सत्र का भुगतान किया शुरू
error: Content is protected !!