तीन घरों को बनाया चोरों ने निशाना, ग्राम प्रधान के रिश्तेदार की अलमारी का गेट तोड़कर 30 तोले सोना चुराया










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव ढ़ाना में चोरों ने शनिवार की रात को जबरदस्त तांडव मचाया. इस दौरान चोरों ने तीन घरों में धावा बोला. एक मकान ग्राम प्रधान के रिश्तेदार, एक मकान गांव के बीचो-बीच तथा एक मकान गांव के बाहर की ओर है. चोरों ने इस दौरान लाखों रुपए की चोरी को अंजाम दिया और फरार होने में कामयाब रहे. रविवार की सुबह जब गांव वाले सो कर उठे तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है.
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढाना की प्रधान अंशु पत्नी विपिन के रिश्तेदार दीपक पुत्र राम सिंह के मकान में चोरों ने धावा बोला यहां चोरों ने अलमारी का गेट ही तोड़ दिया जिसके बाद दो अलमारियों से चोरों ने 30 तोले सोना 50 से 55 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए. घटना से जुड़ी एक सीसीटीवी सामने आया है जिसमे चार संदिग्ध नजर आ रहे हैं.
इसी के साथ चोरों ने कलवा के मकान में भी धावा बोला जहां अलमारी में रखे कपड़ों में से एक हजार रुपए निकालने में चोर कामयाब रहे. चोरों ने मूले चौहान के आवास में भी धावा बोलकर सोने के कुंडल चुरा लिए और फरार हो गए. बताया जा रहा है कि लगभग 15 से 18 लाख रुपए की चोरी को चोरों ने अंजाम दिया. चोर फिलहाल फरार है और ग्रामीणों में घटना के खिलाफ रोष है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ये भी पढ़ेः-एक और अवैध कालोनी का नक्शा हाथ लगा

SIMS CONGRATULATES 2019 BATCH STUDENTS FOR EXCELLENT RESULT, MD/MS RESULT 100% PASS








Related Posts

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ के वार्ड सं० 6 के अंतर्गत हर्ष विहार में सभासद धर्मदत्त एवं चेयरमैन पुष्पा देवी ने निर्माण कार्य का…

Read more

किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): तराई किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी सरदार अमरीश महाल और जिला अध्यक्ष सरदार भगत सिंह व जिला मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा को रविवार…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

चेयरमैन ने निर्माण कार्यो का उद्घाटन किया

किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

किसान नेताओं को किया हॉउस अरेस्ट

गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

गौशाला में गोवंशों की दुर्दशा देख गौ रक्षक नाराज

सम्पूर्ण जैन समाज एकजुट होकर कार्य करे-सुरेश जैन ऋतुराज

सम्पूर्ण जैन समाज एकजुट होकर कार्य करे-सुरेश जैन ऋतुराज

गौ रक्षा महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष बने आकाश बेनीवाल

गौ रक्षा महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष बने आकाश बेनीवाल

गढ़: दो पक्षों में पत्थराव, जांच शुरू

गढ़: दो पक्षों में पत्थराव, जांच शुरू
error: Content is protected !!