हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव खुडलिया में चोरों ने तीन घरों में एक साथ धावा बोल दिया. हालांकि चोर एक ही मकान में चोरी की घटना को अंजाम दे सके. वहीं गांव बड़ढा में भी बंद मकान में घुसकर चोरों ने नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया.
मामला गुरुवार की रात का है जब खुडलिया में चोर नकब लगाकर सोनू के घर में आ धमके और अलमारी व संदूक के ताले तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और पांच सौ रुपए चोरी कर लिए. चोरों ने गांव के एसपाल और ग्राम प्रधान देवेंद्र ढींगरा के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ ना लगी. वहीं गांव बड्ढा में महकार सिंह के घर में घुसकर चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार रुपए की नकदी चोरी कर ली.
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE





























