हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ और बहादुरगढ़ क्षेत्र में चोरों ने ऊर्जा निगम को 83 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाया। चोर विभिन्न स्थानों पर लगे लगभग 83 लाख रुपए के तार चोरी कर ले गए। एसडीओ अंकित सिंह ने बताया कि मामले में ऊर्जा निगम के थाने में मुकदमा भी दर्ज हो चुका है।
बहादुरगढ़ क्षेत्र में करीब 180 बिजली खम्भों से 33000 की लाइन चोरी हुई थी जिसमें करीब 50 लाख का तार चोरी हुआ था। वहीं गढ़ खादर क्षेत्र में 22 खम्भों से लगभग 12 लाख का तार चोरी हुआ। इसके अलावा मानक चौक में 40 खम्भों से करीब 13 लाख रुपए का और एक बार फिर यहां हुई चोरी से दौताई मानक चौक से करीब 30 खम्भों से 8 लाख का तार चोरी हुआ था। बहादुरगढ़ क्षेत्र में हुई लाइन चोरी मुख्य लाइन थी। वहीं अन्य तीन स्थानों पर हुई चोरी नलकूप की लाइन थी जिससे ऊर्जा निगम को लगभग 83 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622


























