👁 0 views Views
Representative Image
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर की पुरानी दिल्ली मार्ग पर स्थित सरकारी अंग्रेजी शराब के ठेके से चोरों ने नकदी और हजारों रुपए कीमत की शराब पर हाथ साफ कर दिया. सेल्समैन दीपक कुमार ने बताया कि वह बुधवार की रात को ठेका बंद कर घर गया था जब वह अगले दिन सुबह पहुंचा तो ठेके का ताला टूटा हुआ था. इसके बाद उसे चोरी का पता चला. उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288





























