हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा के मोहल्ला अशोक नगर में स्थित एक घर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया. घटना उस समय हुई जब परिवार बर्थडे पार्टी मनाने के लिए घर से बाहर गया हुआ था. चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपए की कीमत के सोने चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया.
दरअसल पिलखुवा के अशोक नगर में रहने वाले लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उनके बेटे का जन्मदिन था और बेटे की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए वह पूरे परिवार के साथ घर से बाहर गए हुए थे. जब वह देर रात घर लौटे तो उनके होश उड़ गए. उन्होंने देखा कि घर के सभी ताले टूटे हुए हैं और अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बना लिया है.
अज्ञात चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला और चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. इस दौरान घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण को भी चोर अपने साथ ले गए. पीड़ित का कहना है कि चोरों ने 15 से 20 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया. पीड़ित ने तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























