हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कलेक्टरगंज में एक मकान से लाखों रुपए के आभूषण और कीमती सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया जब परिजन सो रहे थे। चोरों के फरार होते समय परिजन की आँख खुल गई तो उन्होंने शोर मचा दिया लेकिन चोर मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पीड़ित ने हापुड़ कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित मोहल्ला कलेक्टरगंज में दीपक कुमार अपनी माता स्नेह लता, पत्नी वैशाली और पुत्री हिर्दयांश के साथ रहते हैं। दीपक गुरुग्राम की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है जिसने बताया कि गुरुवार की रात वह अपने परिजनों के साथ हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। रात में माता, पत्नी और उसकी बेटी घर वापस लौट आए जबकि वह शादी में ही रुका। जब परिजनों की आंख लगी तो चोर घर में दाखिल हो गए और उन्होंने करीब दो लाख रुपए के आभूषण, मोबाइल और कीमती सामान चुरा लिया। आहट होने पर परिजनों की आंख खुली तो चोर मौके से भाग खड़े हुए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विक्रांत मोटर्स लाए हैं दिवाली ऑफर, कार की सर्विस कराने पर लेबर चार्ज फ्री: 9719650635


































