
चोरों ने घर से चुराई नकदी व जेवरात, हुए फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव मोरपुर में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। घर में परिजन सोए हुए थे जिसका चोरों ने फायदा उठाया और घर में रखी नकदी व जेवरात चुराकर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। मामले की जांच जारी है।
गांव निवासी विवेक कुमार पुत्र आनंद कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह परिजनों के साथ घर में सोए हुए थे। सोमवार की तड़के करीब 3:00 बजे ग्रामीणों द्वारा शोर मचाने पर उनकी आंख खुली। उन्होंने देखा कि उनके यहां पर चोरों ने घर में घुसकर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए जो मौका देखकर फरार हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया और चोरों को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन चोर हाथ नहीं आए। ऐसे में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731




























