हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव घुंघराला में चोरों ने तीन मकानों में धावा बोलकर लाखों रुपए के गहने और नकदी चुरा लिया। चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर भागने में सफल रहे। परिजन जब अगले दिन सुबह उठे तो मामले की जानकारी हासिल हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना क्षेत्र के गांव घूंघराला निवासी दीपक गांव में परचून की दुकान करता है जिसके यहां बुधवार की देर रात पहुंचे चोरों ने 50 हजार रुपए रुपए कीमत के सोने चांदी के गहने, बीस हजार रुपए की नकदी व मोबाइल फोन चुरा लिया।
चोरों ने इस दौरान गांव में तांडव मचाते हुए दीपक के पड़ोसी जोगेंद्र व बृजेश महिला के घर से चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया। चोरों ने इस दौरान अलमारी में रखे दो लाख रुपए के गहने, 40 हजार रुपए की नकदी व अन्य कीमती सामान चुरा लिया। परिजन जब अगले दिन सुबह सो कर उठे तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606


























