
जीने के रास्ते घर में दाखिल हुए चोरों ने चुराई नगदी, पाजेब
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। परिजन सो रहे थे तभी चोर आए जिन्होंने मकान से नगदी और आभूषण चुरा लिए। इस दौरान कुल 25 हजार रुपए का नुकसान हो गया। बुधवार की सुबह जाग होने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कन्हैया पुत्र पप्पू निवासी प्रहलादनगर, पिलखुवा के मकान में परिजन मंगलवार की रात सो रहे थे। तभी चोर दबे पांव आए और उसने पांच हजार रुपए की नगदी, पाजेब, नाक की लॉन्ग चोरी कर ली और फरार हो गए। बुधवार की सुबह परिजनों की आँख खुली तो जीना खुला देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। मामले में मुकदमा दर्ज कर साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

































