👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव नानपुर में शनिवार की रात को चोरों ने एक मकान में धावा बोल दिया जहां खिड़की काटकर चोर नकदी और जेवरात ले उड़े. लाखों रुपए की चोरी को बदमाशों ने अंजाम दिया.
मिली जानकारी के अनुसार गढ़मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के एक मकान को चोरों ने शनिवार की रात अपना निशाना बनाया. घर में दाखिल होने के लिए चोरों ने विंडो का सहारा लिया जिसे काटकर नानपुर के मकान में चोर दाखिल हुए और घर में रखे लाखों रुपए कीमत के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.


























