हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव फगौता में चोरों ने दो घरों में बीती रात जमकर तांडव मचाया और कीमती सामान व नकदी चुराकर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब परिजनों की आंख खुली तो उन्हें चोरी का पता चला। घर में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों में चोरी की घटना से रोष व्याप्त है।
पिलखुवा थाना क्षेत्र के गांव फगौता में शनिवार की देर रात चोरों ने पूर्व ग्राम प्रधान सहित दो घरों को अपना निशाना बनाया। एक घर में अज्ञात चोर खेतों के जरिए मकान में खिड़की के माध्यम से दाखिल हुए। चोरों ने खिड़की पर लगी ग्रिल को हटा दिया और मकान में रखा कीमती सामान चुराकर खेतों से भाग खड़े हुए। चोर इस दौरान नकदी समेत कीमती सामान चुराकर फरार हो गए। रविवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो मामले की जानकारी हासिल हुई। सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

























