👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित वैशाली कॉलोनी में चोरों ने बीती रात एक फौजी के घर में धावा बोला और घर का ताला तोड़कर घर में जमकर तांडव मचाया। हालांकि इस दौरान चोरों के हाथ कुछ कीमती सामान नहीं लगा लेकिन चोर घर में रखा छोटा मोटा सामान चुरा कर भाग खड़े हुए।
मिली जानकारी के अनुसार वैशाली कॉलोनी थाना हापुड़ देहात क्षेत्र निवासी अभिषेक फ़ौजी है जो फिलहाल जम्मू कश्मीर में तैनात है। मंगलवार की रात किसी समय चोर उनके घर में आ धमके और घर में रखा सामान खंगाला। घर में बिखरा सामान देख परिजनों को मामले की जानकारी हासिल हुई जिन्होंने देखा कि घर में रखा कीमती सामान गायब नहीं हुआ लेकिन छोटा-मोटा सामान चोर लेकर फरार हो गए।




























