
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बक्सर में रहने वाले भाजपा नेता के मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। रविवार की रात चौर आए जिन्होंने एक मोबाइल, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि सिंभावली में चोरी लगातार बढ़ती जा रही हैं लेकिन पुलिस के शिकंजे से चोर अभी भी बाहर हैं।
गांव बक्सर के रहने वाले भाजपा मंडल संयोजक प्रदीप भाटी ने बताया कि रविवार की रात परिवार के साथ सोए हुए थे। सोमवार की सुबह उठे तो देखा कि सभी के सिर में दर्द हो रहा है। फिर पता चला कि चारपाई के पास एक ईंट पड़ी थी। पूजा के स्थान पर रखी एक पैसों की गुल्लक, मोबाइल और अलमारी में रखे ₹800 गायब थे। करीब 7,000 रुपए और मोबाइल व अन्य सामान चोरी कर चोर फरार हो गए जिन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
































