👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (पंजाब केसरी): हापुड़ के मोहल्ला शिवपुरी निवासी एक युवक की बाइक चोरों ने चोरी कर ली। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बता दें कि मोहल्ला न्यू शिवपुरी निवासी राजेंद्र पुत्र विशंभर दयाल की बाइक घर के पास खड़ी थी। इस दौरान मौका देखकर चोरों ने बाइक पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने 22 नवंबर को बाइक चोरी की जिसकी रिपोर्ट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज की है।



























