👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं. ताजा मामला बुलंदशहर रोड का है जहां स्थित जामिया नगर निवासी सफीक के घर से चोरों ने बुधवार की रात को घर में घुसकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए. पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. बताया जा रहा है कि सफीक के घर में रखे लाखों रुपए के जेवरात और नकदी को चोरों ने चुरा लिया.

























