हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला हापुड़ में मोहल्ला जवाहर गंज का है जहां बंद पड़े मकान को चोरों ने निशाना बनाया और जमकर तांडव मचाया। इस दौरान चोर घर में रखे करीब 35 हजार रुपए नकद, सोने का एक नाक का फूल तथाचांदी की पाजेब लेकर फरार हो गए। शनिवार की सुबह जब परिजन घर पहुंचे तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
बता दें कि हापुड़ के मोहल्ला जवाहर गंज निवासी तुषार शर्मा निजी चैनल में पत्रकार हैं जो अपने परिजनों के साथ अपने साले की शादी में अलीगढ़ गए हुए थे। 14 फरवरी को पूरा परिवार घर का ताला लगा कर चला गया। शनिवार की दोपहर करीब 1:00 बजे जब परिजन घर पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा देख हुआ उन्हें चोरी का शक हुआ। जब वह घर में दाखिल हुए तो देखा कि ऊपर के कमरों का भी दरवाजा खुला हुआ है। उसके पश्चात तुषार का भाई हर्ष शर्मा पहली मंजिल स्थित कमरों में पहुंचा तो सामान बिखरा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
हर्ष ने देखा कि दोनों कमरों की अलमारी खुली हुई है। इस दौरान चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी से 20 हजार रुपए, बच्चे की मिट्टी की गुल्लक तोड़कर करीब पांच हजार रुपए और दूसरे कमरे में रखी अलमारी के लॉकर का दरवाजा काटकर उसमें से 10,000 चुरा लिए। चोरों ने इस दौरान घर में रखी पाजेब और नाक का फूल भी चोरी कर लिया।
परिजनों ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडे, अतरपुरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शरद कुमार व अन्य पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Mummy’s Kitchen Paratha Special offer: 9358234622

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी

































