
मकान में घुसे चोरों ने चुराई नकदी व आभूषण
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव उपेड़ा में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया जहां से चोर नकदी, सोने चांदी के आभूषण चुराकर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अनिल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव उपेड़ा ने बाबूगढ़ थाने में तहरीर देकर बताया कि गुरुवार को वह परिवारजनों के साथ मेरठ के सांघन ससुराल गए हुए थे। कि पीछे से चोर आए जिन्होंने घर में रखा कीमती सामान सोने चांदी के आभूषण, नकदी आदि सामान चुरा लिए और फरार हो गए। पीड़ित जब घर पहुंचा तो उसके चोर का पता चला। जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)




























