
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरी की घटनाओं से ग्रामीण और किसान बेहद परेशान है। हाल ही में चोरों ने बछलौता के तीन नलकूपों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद चोरों ने अब गांव नली हुसैनपुर में एक किसान का 25 से 30 कुंतल गन्ना चोरी कर लिया और फरार हो गए। बुधवार की सुबह किसान जब खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है और पुलिस गश्त पर कई सवाल खड़े किए हैं।
गांव नली हुसैनपुर के संजीव पुत्र ऋषिराज ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 25 से 30 कुंतल गन्ना एकत्र कर घर लौटे थे। जब सुबह खेतों पर पहुंचे तो देखा कि गन्ना गायब है। इस दौरान किसान को भारी नुकसान हो गया जिसने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। चोरी की वारदात से ग्रामीणों में बेहद नाराज हैं जिन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग की है। बाबूगढ़ क्षेत्र में बढ़ती चोरियों से ग्रामीण चिंतित हैं।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




























