हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में चोरों ने दो सैनिटरी की दुकानों को अपना निशाना बनाया है और दुकान में रखे सामान पर हाथ साफ कर दिया है. वहीं दुकान के गल्ले में रखे सात हजार रुपए भी चोरों ने चुरा लिए. पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.
बता दें कि शुक्रवार की देर रात चोर किसी समय दुकानों में आ धमके और इस दौरान उन्होंने नितिन कुमार पुनिया पुत्र सुशील कुमार निवासी गंगा विहार कॉलोनी सिंभावली तथा प्रतीक गोयल पुत्र श्री राम निवासी मेन मार्केट सिंभावली की दुकान को निशाना बनाया. छत की दीवार तोड़ कर चोर दुकान में दाखिल हुए और गल्ले में रखी सात हजार रुपए की नकदी समेत कीमती सामान को अपने साथ ले गए. अगले दिन दुकानदार जब दुकान में दाखिल हुए तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद पीड़ित दुकानदारों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.




























