
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लाखन यार्ड रेल्वे लाइन से तीन जोड़ी फिश प्लेट चोरी होने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हापुड़ ने मुकदमा दर्ज किया और मामले में दो को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच उप निरीक्षक अनिल कुमार तेवतिया कर रहे थे।
बता दें कि मामला 26/01/25 का है जब लाखन के पास से ही एक जोड़ी जोगल प्लेट को आरोपियों ने चोरी कर ली और झाड़ियों में छिपा दी जिसके पश्चात प्लेट लेने आए एक व्यक्ति के कर्मचारी गणो से नाका बंदी के दौरान वहीं छोड़ कर भाग जाने पर घटनास्थल के पास खड़ी एक्टिवा स्कूटी नम्बर UP 37 K 2044 पर बरामद होने पर, कब्जा RPF लेकर फरार उपरोक्त स्कूटी चालक के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट हापुड़ पर मुकदमा अपराध संख्या 1/2026 धारा 3RP(UP) व 153 रेलवे एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया जिसकी जांच ASI अंजेश कुमार को दी गई
दिनांक 31/01/26 को उक्त दोनों मामलों की जांच में उप निरीक्षक अनिल कुमार तेवतिया हमराह ASI एंजेश कुमार एक अभियुक्त दीपू तोमर पुत्र राकेश तोमर निवासी लखन को विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार किया।
उसकी निशानदेही पर NH-9 के किनारे लाखन एरिया में सर्विस रोड रिलायंस रोड के मोड पर कबाड़ दुकान पर जाकर चोरी की गई रेल लाईन में लगने वाली फिश प्लेट खरीदने वाले रिसीवर जान मौ० पुत्र आस मौ० को गिरफ्तार किया। उसके द्वारा फिश प्लेट खरीदना स्वीकार किया गया। उसकी निशान देही पर चोरी हुई फिश प्लेट को बरामद किया गया। मुलजिमों को मुरादाबाद में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां उनके द्वारा आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में में भेज दिया गया। दीपू तोमर के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। रेलवे लाइन पर फिश प्लेट रेलवे लाइन के जोड़ों को जोड़ने का काम करती है। उनके हटने से रेलवे लाइन असुरक्षित हो जाती है और ट्रेन के गिरने की दुर्घटना होने की आशंका बढ़ जाती तथा रेलवे यात्रियों की जान पर खतरा बन जाता है।























